फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मंदिरों, दफ्तरों व गलियों में की साफ सफाई

Mon, 15 Jan 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मंदिर के पास सफाई करते राज्यमंत्री
विज्ञापन
अमेठी। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रविवार से स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। मंदिरों और पूजा स्थलों के आसपास के साथ ही दफ्तरों व शहरी इलाकों में टीम उतरी। कहीं पर अफसरों ने झाड़ू लगाया तो कहीं पर नेताओं ने गलियों की सफाई की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में अफसरों ने की सफाई
- विशेष स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। अफसरों व कर्मियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई करते हुए कूड़ा एकत्र किया। इसके अतिरिक्त सीएमओ कार्यालय, विकास भवन, जिला अस्पताल, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, मॉडल स्कूल, जीजीआईसी में अफसरों ने झाड़ू लगाकर परिसर को साफ-सुथरा किया। डीएम ने बताया कि 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान नियमित जारी रहेगा। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि रविवार को सभी 682 ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान का शुभारंभ हुआ है।

इनसेट
थानों को किया गया चमाचम

- स्वच्छता अभियान को लेकर रविवार को एसपी डॉ इलामारन जी ने कैंप कार्यालय, एएसपी हरेंद्र कुमार ने एसपी कार्यालय, सीओ व थाना प्रभारियों ने थाना परिसर को साफ-सुथरा किया।
विज्ञापन



देवी पाटन मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाई झाड़ू

अमेठी। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित श्रीदेवी पाटन मंदिर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। सफाई अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौंधन, अधिशासी अधिकारी अभिनव यादव ने भी परिसर की साफ सफाई की। इस मौके पर फूलचंद्र कसौंधन, सभासद मिथिलेश, कलावती, कमरूल इस्लाम, राकेश सोनी, अविनाश सिंह, विपुल तिवारी, आदि मौजूद रहे।

अस्पताल में भी चला अभियान

जगदीशपुर (अमेठी)। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने फुरसतगंज सीएचसी में झाड़ू लगाया। जबकि सीएचसी जगदीशपुर में अधीक्षक डॉ. प्रदीप तिवारी ने कर्मचारियों के साथ श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। अमेठी सीएचसी परिसर में अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों ने झाड़ू लगाकर साफ सफाई की।

अहोरवा भवानी मंदिर में राज्यमंत्री ने लगाई झाड़ू

इन्हौना (अमेठी)। राज्यमंत्री मंयकेश्वर शरण सिंह ने अहोरवा भवानी मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। सफाई अभियान के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 500 वर्षों बाद यह पावन घड़ी आई है। हम लोग बड़े भाग्यवान हैं कि भगवान श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के गवाह बनने जा रहे हैंं। कहा कि सभी अपने गांव के सभी मंदिरों की साफ सफाई करें। पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरीश जायसवाल, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंहपुर, ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी, देवी शरण बाजपेई, मंडल अध्यक्ष भाजपा गौरव श्रीवास्तव, प्रधान दिनेश जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें