फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सियार के हमले में चार लोग घायल, ग्रामीणों ने घेर कर मार डाला

Fri, 13 Sep 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जंगल में मौजूद ग्रामीण
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। आसपास के कई जिलों में फैली भेड़ियों और सियार की दहशत बृहस्पतिवार को तिलोई तहसील क्षेत्र तक पहुंच गई। फुरसतगंज थाना क्षेत्र के भदैया महमूदपुर गांव में एक सियार ने चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। करीब एक घंटे तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। भयभीत ग्रामीणों ने सियार को घेरकर मार डाला। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क किया।
विज्ञापन

भदैया महमूदपुर गांव निवासी सुजीत (19) बृहस्पतिवार की सुबह खेत में काम कर रहा था। तभी एक सियार ने उस पर हमला कर दिया। हल्ला-गुहार के बाद सियार वहां से भाग निकला। इसी बीच गांव के ही देशराज (24) घर के बाहर बैठे थे। सियार ने उन्हें काटकर जख्मी कर दिया। वहां से भागा सियार पूरे रानी मजरे भदैया महमूदपुर गांव पहुंच गया।
सियार ने घर के बाहर खेल रही शिव कुमार की सात वर्षीय पुत्री वैष्णवी को काट लिया। वहां से भागे सियार का शिकार आरती (25) पत्नी लवकुश भी हो गईं। वह खेत से वापस घर आ रही थीं। सियार ने उन पर हमला कर दिया। सियार ने काटकर उन्हें घायल कर दिया। लगातार हमले देखकर ग्रामीणों ने उसे घेरकर मार डाला।
विज्ञापन

घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फुरसतगंज में उपचार चल रहा है। वन विभाग के बीट प्रभारी महादेव यादव ने बताया कि सियार के हमले से चार लोग घायल हुए हैं। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें