फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मुठभेड़ में दिव्यांग सराफ को लूटने वाले चार गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मोहनगंज थाने में पकड़े गए लूट के आरोपी। स्त्रोत : निजी सूत्र
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोहनगंज के चिनगाही मोड़ स्थित पुलिया के पास रविवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। चारों ने दो दिसंबर को दिव्यांग सराफा व्यवसायी घनश्याम सोनी से दिनदहाड़े तीन लाख के जेवर लूटे थे।
विज्ञापन



सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि मोहनगंज पुलिस को रविवार अलसुबह सूचना मिली कि चिनगाही मोड़ स्थित पुलिया के नीचे कुछ संदिग्ध लोग खड़े हैं। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने फोर्स संग पुलिस की घेराबंदी की। पुलिस टीम को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। टीम ने जवाबी कार्रवाई की तो एक गोली बदमाश के बाएं पैर में लग गई। गोली लगने से घायल बदमाश गिर पड़ा। उसके साथी भागने लगे। टीम ने दौड़ाकर दो बदमाशों को पकड़ा।


घायल बदमाश की पहचान जगदीशपुर रामपुर गोसाई गांव निवासी आकाश विश्वकर्मा (25) के रूप में हुई। अन्य पकड़े गए बदमाशों की पहचान मोहनगंज के विराज गांव निवासी अंकित विश्वकर्मा (28) और शिवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सत्यम (27) के रूप में हुई।
विज्ञापन




तलाशी में उनके पास सराफा व्यवसायी का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा, कारतूस, दो पायल और चाबियों का गुच्छा बरामद हुआ। पूछताछ में बताया कि लूट मामले में रेकी करने वाला मोहनगंज निवासी साहबदीन (45) नहर के पास मौजूद है।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने साहबदीन को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल का उपचार कराने के बाद चारों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें