फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चार लाख लोगों ने सात घंटे झेला बिजली संकट

Tue, 18 Aug 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
1.गौरीगंज उपकेंद्र के तहसील फीडर का फ्यूज ठीक करते ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत: विभाग1.गौरीगंज उपके
विज्ञापन
जायस। मुख्य ट्रांसफार्मर में खराबी और मरम्मत कार्य के चलते जायस उपकेंद्र के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति सोमवार को सात घंटे तक ठप रही। इससे चार लाख से अधिक लोगों को गर्मी और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



सलोन, बेरारा, जलनिगम, बहादुरपुर, जायस टाउन और तिलोई फीडर प्रभावित रहे। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। उपकेंद्र के मुख्य ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद मरम्मत और आवश्यक रखरखाव के लिए आपूर्ति रोकी गई। बिजली आपूर्ति बंद रहने से जलनिगम की आपूर्ति भी बाधित हुई। इससे लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी।


उमस भरी गर्मी में सात घंटे तक पंखे और कूलर बंद रहने से घरों में लोग बेहाल रहे। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दुकानदारों और अन्य कारोबारियों का काम भी प्रभावित हुआ। मोबाइल और अन्य उपकरण चार्ज नहीं हो सके। ग्रामीणों के अनुसार गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली कटौती से बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन


राकेश, भगत और पवन गुप्ता समेत कई ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने मांग की कि आवश्यक मरम्मत कार्य पहले से निर्धारित कर रात के समय कराया जाए, ताकि दिन में उपभोक्ताओं को लंबे बिजली संकट का सामना न करना पड़े।


बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल
अमेठी सिटी। जिले में बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से सोमवार को उपभोक्ता परेशान रहे। कई उपकेंद्रों पर घंटों आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी में इनवर्टर जवाब दे गए। ई-रिक्शा चार्ज नहीं हो सके। पेयजल आपूर्ति के साथ धान की सिंचाई भी प्रभावित हुई। गौरीगंज उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह 8:10 से 10:15 बजे तक बाधित रही। रविवार रात पांच बार में चार घंटे से अधिक कटौती हुई। शुकुलपुर उपकेंद्र पर रात 10:20 से 12:40 बजे तक आपूर्ति ठप रही। जगदीशपुर में छह बार में पांच घंटे से अधिक कटौती हुई। सेमरौता में रात में तीन और दिन में चार घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। अन्य उपकेंद्रों पर भी छह से आठ घंटे तक कटौती और ट्रिपिंग हुई। उपखंड अधिकारी लालजी ने बताया कि फीडरों में तकनीकी खराबी से आपूर्ति प्रभावित हुई। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फॉल्ट ठीक करने के लिए कुछ स्थानों पर आपूर्ति रोकी गई थी। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें