फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चार मकान और 17 बीघे गेहूं की फसल जली

Wed, 03 Apr 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तेज हवाओं के बीच आग की घटनाएं अब लोगों के लिए मुसीबत कहर ढाने लगी है। मंगलवार को जिले के अलग अलग जगहों पर आग से चार मकान जलकर राख हो गए। 17 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख होने से किसानों की मुश्किल बढ़ गई। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गौरीगंज थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव में किसान गेहूं की फसल की कटाई करवा रहे थे। अज्ञात कारणों से एक किसान के खेत में आग लग गई। किसान आग को बुझाने में लग गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता, वह अन्य खेतों में फैलने लगी। इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। कर्मी जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग की चपेट में आकर रियासत, मुस्तकीम, आलमगीर व आलम नेवाज तथा श्रीराम का लगभग छह बीघे गेहूं तथा लगभग छह बीघे खेत में गेहूं कटाई के बाद रखा भूसा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पूरे ऊदल गांव में मंगलवार की दोपहर अर्जुन के आवासीय छप्पर में अचानक आग लग गई। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता, तब तक आग ने पड़ोसी लवकुश, देवमती और खजांची के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीणों की सहायता से जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक चारों घरों की गृहस्थी जल गई। घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।
बाजार शुकुल के मखदूमपुर कला गांव निवासी राम सुमिरन यादव व माता प्रसाद यादव के खेत में काटकर रखी करीब दो बीघे गेहूं फसल में सोमवार की देर शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटे देख लोगों ने मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को देते हुए काबू पाने की कोशिश शुरू की। फायर कर्मी जब तक मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लिया। राजस्व कर्मियों ने क्षति का आकलन करते हुए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें