अमेठी। शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर स्थित तरणताल का शुभारंभ मंगलवार को बतौर जिला क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने किया।
तैराकी के शौकीन बच्चों व बड़ो के लिए स्टेडियम परिसर स्थित तरणताल का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को कोई भी तैराकी का शौकीन नहीं पहुंचा। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि तरणताल का संचालन शुरू हो गया है। तैनात लाइव सेवर राम आसरे यादव तैराकी के शौकीन को प्रशिक्षित करेंगे। बताया कि जिले इच्छुक पुरुष व महिला वर्ग एवं बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी तरणताल के लिए फार्म जिला खेल कार्यालय से प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी मोहम्मद मुर्शरफ खां, उपक्रीड़ाधिकारी मोहम्मद शमीम, अखिलेश मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद