बाजारशुुकुल (अमेठी)। स्थानीय थाने के बरवनगढ़ गांव निवासी ट्रक मालिक से बीते 24 जून को चार लोगों ने एक करोड़ की फिरौती मांगी थी। आरोपियों को घर से पैसा लाकर देने की बात कहकर निकले ट्रक मालिक पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। फिरौती का केस दर्ज करने के बाद सक्रिय एसओ ने शनिवार देर शाम महोना के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोचा लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से असलहा व कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों का चालान कोर्ट भेज दिया।
बाजार शुकुल थाने के बरवनगढ़ मजरे महोना निवासी किस्मत अली कई ट्रक के मालिक हैं। 24 जून को किस्मत अली जगदीशपुर से सामान लेकर अपनी निजी कार से वापस आ रहे थे कि महोना पावर हाउस के पास चार लोगों ने उन्हें ओवर टेककर कार रोकवाते हुए एक करोड़ रुपये फिरौती देने की मांग की। बदमाशों से एक करोड़ नहीं होने की बात कहते हुए 30 लाख रुपये घर से लाकर देने तथा शेष राशि बाद में देने की बात कहते हुए किस्मत अली बदमाशों के चुगंल से बाहर आए। बदमाशों के चुगंल से बाहर आने के बाद किस्मत अली ने बाजार शुकुल थाने में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
केस दर्ज करने के बाद सक्रिय एसओ संतोष सिंह ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार देर शाम मोहना नहर के पास चार लोगों को घेराबंदी कर धर-दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महोना गांव निवासी रवी उपाध्याय व शाहिद, लखनीपुर गांव निवासी विशाल तथा जगदीशपुर थाने के मंगौली गांव निवासी मोनू कश्यप के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद करने व फिरौती के केस में नामजद होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उनका चालान शुक्रवार को कोर्ट भेज दिया। सीओ संतोष सिंह ने फिरौती मांगने वाले चारों आरोपियों के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।