फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाजपा नेता पर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। शिवरतनगंज क्षेत्र के माठा गांव के रहने वाले भाजपा के सिंहपुर मंडल उपाध्यक्ष विपिन सिंह और उनके भतीजे भानु प्रताप पर रविवार को सिंदुरवा के पास हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हमला पांच माह पहले हुए मेले के विवाद से जुड़ा होने की चर्चा है।
विज्ञापन




रविवार को भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष विपिन सिंह और उनके भतीजे भानु पर कुछ लोगों ने हमला किया था। हमले में घायल विपिन का उपचार अभी एम्स रायबरेली में चल रहा है। मामले में रविवार को चचेरे भाई दिलीप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने हमले में शामिल गिरजा शंकर शुक्ला, देवेश शुक्ला, सुयश शुक्ला और अमन गूजर को कुकहारामपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर घटना स्थल के पास पुवाल के ढेर से तीन लकड़ी की फंटी, दो लोहे की पाइप और तीन लोहे की सरिया भी बरामद की। इसके साथ ही एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इंस्पेक्टर सच्चिदानंद राय ने बताया कि यह हमला पांच माह पहले हुए मेला विवाद से जुड़ा हुआ है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें