फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: परिसर में खड़ी जंग खा रहीं चार 108 एंबुलेंस

विज्ञापन
सिंहपुर : अस्पताल परिसर में खड़ी खराब पड़ी एंबुलेंस। संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी चार एंबुलेंस कई महीनों से खड़ी जंग खा रही हैं। ढाई लाख से अधिक आबादी वाले ब्लॉक क्षेत्र में आपातकालीन सेवा में एंबुलेंस पहुंचने में भी समय लगता है।
विज्ञापन

किसी भी हादसे व गंभीर रूप से बीमार होने पर शासन द्वारा 108 व 102 एंबुलेंस सेवा संचालित की जाती है। इन सेवाओं पर गौर करें तो सीएचसी सिंहपुर व चार अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल मिलाकर पांच एंबुलेंस सेवारत हैं। जिनमें से दो एंबुलेंस 102 तथा तीन एंबुलेंस 108 सेवा में हैं। जबकि तीन एंबुलेंस वाहन सिंहपुर के पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तो एक एंबुलेंस सातनपुरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में खराब हालत में खड़ी है। इन खराब पड़ी एंबुलेंस की स्थिति यह है कि इनके टायर तक सड़ चुके हैं।
अब एंबुलेंस की बाडी को जंग खा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का लाखों रुपया इन एंबुलेंस की खरीद पर बरबाद हुआ है। बावजूद इसके इसका लाभ आमजन मानस को नहीं मिल पा रहा है। आपातकालीन सेवाओं में 108 की सेवा जरूरतमंद मरीजों को लाने की होती है तो 102 एंबुलेंस सेवा के द्वारा गर्भवती महिलाओं व अचानक गंभीर रूप से बीमार होने वाले मरीजों को उनके घर से अस्पताल तो अस्पताल से उनके घर तक छोड़ा जाता है।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा की जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन के अंतर्गत नहीं आती है। उसे संचालित कराने का अनुबंध शासन स्तर से विभिन्न संस्थाओं को दिया गया है। ऐसे में उनके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। -डॉ. सुनील चौधरी, अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें