फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से हुई 28वीं मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोविड-19 से सोमवार को एक महिला की मौत होने की बात सामने आई है। सोमवार देर रात जिला प्रशासन को मिली संकलित जांच रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिने क्षेत्रों के लोग पॉजिटिव मिले हैं डीएम ने वहां पहले से गठित टीमों को सक्रिय होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय ब्लॉक के ऐंधी गांव निवासी कृष्णा सिंह (63) की तबीयत खराब होने पर परिवारीजनों ने 29 अक्टूबर को उनकी कोरोना जांच कराई। जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उन्हें असैदापुर में संचालित एल-टू अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रविवार रात उनकी मौत हो गई। उधर, कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते तीन दिन में एंटीजन, रैपिड जांच व ट्रूनॉट मशीन से की गई 2,030 लोगों की जांच रिपोर्ट संकलित होकर सोमवार देर रात जिला प्रशासन को मिली।
विज्ञापन

संकलित रिपोर्ट में जगदीशपुर विकास खंड की यूपीएसआईडी कॉलोनी के तीन व इंडोगल्फ कॉलोनी के एक समेत शाहगढ़, जामो, गौरीगंज, अमेठी, संग्रामपुर, तिलोई व सिंहपुर विकास खंड के एक-एक लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,007 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 2,859 ठीक हो चुके हैं तो 28 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 120 मरीज कोविड अस्पताल या होम आइसोलेट हैं, जिनका उपचार व निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें