फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निरस्त रही जनता और मालदा टाउन एक्सप्रेस

Tue, 03 Dec 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दिसंबर में बढ़ती ठंड के साथ रेल यात्रियों की परेशानी भी बढ़ रही है। सोमवार को जनता व मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहीं तो जनसाधारण एक्सप्रेस 11 घंटे लेट आई। इसके अलावा कोहरे के चलते अन्य ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को परेशान किया।
विज्ञापन



गौरीगंज से होकर गुजरने वाले लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर रोज वाराणसी से देहरादून के लिए संचालित होने वाली जनता एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त रही। इस ट्रेन से रायबरेली, लखनऊ, हरिद्धार सहित अन्य स्टेशन की यात्रा करने के लिए गौरीगंज पहुंचे लोगों को निराश होना पड़ा। अधिकांश लोगों ने यात्रा स्थगित की तो कुछ दूसरी ट्रेन से रवाना हुए। इसी तरह दिल्ली-मालदा टाउन के बीच संचालित एक्सप्रेस ट्रेन भी सोमवार को निरस्त रही।


आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से रविवार रात के बजाए सोमवार सुबह 8:47 बजे गौरीगंज आई। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले लोग पूरी रात प्लेटफार्म पर ही इंतजार करते रहे। इसके अतिरिक्त वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर भी दो घंटे देरी से गौरीगंज आई। अन्य ट्रेनों का भी परिचालन 50 मिनट से डेढ घंटे की देरी से हुआ। ट्रेनों की लेटलतीफी से लोगों को परेशानी हो रही है। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए समय-समय पर ट्रेनों के आगमन समय की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें