फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सपा मुखिया के साथ दिखे पूर्व भाजपा प्रत्याशी मटियारी

Sun, 22 Feb 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सपा सुप्रिमो अ​खिलेश यादव संग वायरल भाजपा पूर्व प्रत्याशी की फोटो।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एक फोटो शनिवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फोटो सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। कुछ लोग इसे बड़ा राजनीतिक बदलाव मान रहे हैं। पूरे घटनाक्रम पर सपा के साथ ही भाजपा की भी नजर है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने गौरीगंज विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में सपा से राकेश प्रताप सिंह मैदान में थे। सपा उम्मीदवार राकेश विजयी रहे और मटियारी दूसरे स्थान पर रहे। फिलहाल राकेश सपा को अलविदा कह चुके हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर यह फोटो सामने आने से सियासी माहौल में नई हलचल शुरू हो गई।
वायरल फोटो में एक कार्यक्रम के दौरान चंद्र प्रकाश मिश्र और सपा मुखिया साथ दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर अखिलेश यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट की गई, जिसके बाद चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। इस संबंध में चंद्र प्रकाश मिश्र को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इस समय मांगलिक कार्यक्रम चल रहे हैं। विभिन्न दलों के बड़े और छोटे नेता ऐसे कार्यक्रमों में मिलते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रियता से भाग लेते हैं।
-

मुलाकात नहीं, कार्यक्रम का लग रहा फोटो
सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने की जानकारी मिली है। यह किसी कार्यक्रम का फोटो लग रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व का जो निर्णय होगा, उसका पालन किया जाएगा। यह तस्वीर किसी वैवाहिक कार्यक्रम की प्रतीत हो रही है। इसपर कुछ भी बोलना अभी जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें