फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने छोड़ी बसपा

Mon, 13 May 2024 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लोकसभा चुनाव के पहले अमेठी में बसपा को बड़ा झटका लगा है। गौरीगंज विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी रामलखन शुक्ला ने आकाश आनंद को लेकर पार्टी के निर्णय की निंदा करते हुए त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि वह 25 सालों से पार्टी में है। आकाश आनंद को पदों से हटाए जाने का निर्णय पार्टी हित में नहीं है। इससे आहत होकर उन्होंने त्यागपत्र देने की बात कही है। बसपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी होने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें