फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककवा रोड रेलवे क्रासिंग पर जल्द बनेगा फ्लाई ओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के ककवा रोड स्थित बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। सेतु निगम की ओर से निर्माण को लेकर स्वाइल टेस्टिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। ओवरब्रिज निर्माण पर करीब 21 करोड़ रुपये की लागत आएगी। ओवरब्रिज बनने से क्षेत्र की तीन लाख से अधिक आबादी को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले कई दशक से शहर के ककवा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनवाए जाने की बहुप्रतिक्षित मांग जल्द पूरी होने वाली है। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित 102-बी क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण का कार्य जल्द शुरू होने का आसार अब दिखने लगा है।
करीब 21 करोड़ की लागत से होने वाले रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए शासन ने उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम लिमिटेड सुलतानपुर इकाई को कार्यदायी संस्था नामित किया है। शासन से कार्यदायी संस्था नामित होने के बाद बृहस्पतिवार को सेतु निर्माण निगम की ओर से आई टीम ने ककवा रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्वाइल टेस्टिंग के लिए बोरिंग का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

टीम में शामिल कर्मियों ने बताया कि निर्माण के पूर्व स्वाइल टेस्ंिटग का कार्य उच्चाधिकारियों के निर्देश पर किया जा रहा है। इसके बाद ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
ट्रेनों की संख्या बढ़ने से बंद रहती क्रॉसिंग
लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने से अक्सर रेलवे क्रॉसिंग बंद ही रहती है। इस क्रासिंग से जनपद प्रतापगढ़ के अमेठी-शाहबरी-किठावर मार्ग तथा दूसरा ककवा, अठेहा, परशदेपुर व रायबरेली मार्ग जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं। क्रॉसिंग बंद होने से जहां भीषण जाम में दर्जनों वाहन फंसे रहते हैं वहीं स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
लोगों को मिलेगी सहूलियत
शहर के बहुप्रतीक्षित ककवा मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग सबसे व्यस्ततम क्रासिंग है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही सुलतानुपर, रायबरेली, लखनऊ आदि स्थानों के लिए जाते हैं। ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं होने से लोगों को हर दिन जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रिज निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
तैयार हुआ रुट डायवर्जन का मैप
उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम लिमिटेड सुलतानपुर इकाई के उप परियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि अमेठी-ककवा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग 102-बी पर प्रस्तावित रेल उपरिगामी सेतु वर्क्स प्रोग्राम 10-11 में सम्मिलित है। 19 मार्च 2019 को प्रदेश सरकार की सहभागिता हेतु सहमति प्रदान कर दी गयी थी जिसे रेल विभाग को भेज दी गयी थी।
रेलवे से भी अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल चुका है। रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण के समय वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात सुविधा को सुचारु रुप से संचालित कराने के लिए डायवर्जन मार्ग का मैप भी तैयार कर लिया गया है।
डायवर्जन के लिए चिन्हित किया गया रूट
रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण अवधि में प्रस्तावित रूट डायवर्जन ककवा रोड पर स्थित पुलिस लाइंस के बगल से ग्राम रायपुर फुलवारी प्राथमिक विद्यालय होते हुए रेल समपार संख्या 104-सी पार कर देवी पाटन के सामने से होते हुए गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर पहुंचेंगे। यहां से लोग अमेठी शहर, प्रतापगढ़ व सुलतानपुर तथा गौरीगंज व रायबरेली की ओर जा सकेंगे।
पूर्ण हुआ मूल्यांकन कार्य
मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो चुका है। कहा कि पहले लागत ज्यादा आंकी गयी थी लेकिन मूल्यांकन के बाद ओवरब्रिज निर्माण की लागत 21 करोड़ रुपये निर्धारित हुई है। कहा कि स्वाइल टेस्ंिटग आदि का कार्य कराया जा रहा है। सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर शासनादेश निर्गत होने के बाद सेतु का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रशांत सिंह, परियोजना प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें