फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी 146 अमृत सरोवर पर होगा ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त को जिले के सभी अमृतसरोवरों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। सीडीओ ने इसके लिए ब्लॉक व तहसील स्तर पर नोडल अफसरों को नामित करते हुए आश्यक दिशा निर्देश दिया है। सभी 146 सरोवरों पर ध्वजारोहण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में कुल 146 अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। अब तक निर्माणाधीन सरोवारों पर ध्वजारोहण को लेकर संशय था। शासन का निर्देश मिलने के बाद सीडीओ डॉ. अंकुर लॉठर ने निर्मित व निर्माणाधीन सभी 146 अमृत सरोवारों पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराए जाने का निर्देश जारी किया है। इसके लिए सीडीओ ने ब्लॉक व तहसील स्तर पर नोडल अफसरों को नामित कर दिया है।
सीडीओ उपायुक्त श्रम एवं रोजगार के साथ सभी बीडीओ तथा कार्यक्रम अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग माध्यम से समीक्षा कर रही हैं। सीडीओ एक-एक अमृत सरोवर के निर्धारित पैरामीटर पर प्रगति की बिंदुवार समीक्षा कर खराब प्रगति वाले ब्लॉकों को अंतिम चेतावनी देते हुए कार्यक्रम से पूर्व प्रत्येक दशा में अमृत सरोवर का कार्य मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार पूर्ण कराने का निर्देश दे रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सीडीओ ने बहादुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमालपुर रामपुर में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण कर मिली खामियों को अभिलंब पूर्ण कराने के लिए कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया। जिले में 146 अमृत सरोवरों केे सापेक्ष 45 अमृत सरोवर पर कार्य पूर्ण करा दिया गया है।
सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि जिले में स्वीकृत सभी 146 सरोवरों में से पूर्ण व निर्माणाधीन सभी पर ध्वजारोहण किया जाएगा। कहा कि उनकी ओर से स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही हर रोज समीक्षा की जा रही है। नामित नोडल अफसरों को अपने क्षेत्र के सभी सरोवरों पर पहुंचकर तैयारी पूरा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें