फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच हजार लोगों ने तीन घंटे झेला बिजली संकट

Mon, 21 Jul 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी सिटी। जिले में बिजली आपूर्ति का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। रविवार को मुख्यालय से लेकर गांवों तक दिनभर कटौती और ट्रिपिंग का सिलसिला चलता रहा। इससे तेज गर्मी और उमस के बीच लोगों को राहत मिलना मुश्किल हो गया।


अमेठी विद्युत उपकेंद्र के फीडर नंबर एक की लाइन दोपहर 12 बजे अचानक ठप हो गई। इससे मुंशीगंज रोड, गांधी चौक, तोपखाना मोहल्ला, गौरीगंज रोड और सगरा तिराहे की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। करीब तीन घंटे तक बिजली न आने से घरों के पंखे, कूलर और मोटर ठप हो गए। दुकानों और कारखानों में भी काम प्रभावित हुआ। इस दौरान फीडर से जुड़े करीब पांच हजार उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन



बिजली न मिलने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। रोजमर्रा के काम बाधित हुए। कई इलाकों में पानी की आपूर्ति भी थम गई। ऊर्जा निगम की तरफ से जिला मुख्यालय में 24 घंटे, तहसील स्तर पर 22 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे आपूर्ति देने का दावा किया जाता है, लेकिन जमीनी स्थिति बिल्कुल विपरीत है। बिना सूचना कटौती के कारण उपभोक्ता पूरे दिन जानकारी जुटाने के लिए वाट्सएप ग्रुप और कॉल करते रहे।
विज्ञापन



जेई अमृतलाल ने बताया कि फीडर नंबर एक की लाइन में तकनीकी समस्या आई थी। मरम्मत के बाद आपूर्ति चालू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि तय रोस्टर के अनुसार व्यवस्था सुधारने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें