मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के गुन्नौर गांव निवासी एक व्यक्ति की पशुशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग की चपेट में आने से पांच मवेशी बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से एक पशु की मौत हो गई।
क्षेत्र के गुन्नौर गांव निवासी पवन के पशुशाला में शनिवार की दोपहर बाद अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाते पशुशाला में बंधे पांच मवेशी बुरी तरह झुलस गए। इन्ही मवेशियों में से एक की मौत भी हो गई। तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि मौके पर राजस्व कर्मियों की टीम को नुकसान का जायजा लेने के लिए भेजा गया है। संवाद