फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच क्विंटल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त

Sun, 04 May 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की तस्करी पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। शनिवार को ककवा गांव स्थित डंपिंग यार्ड पर छापा मारकर प्रशासनिक टीम ने लगभग पांच क्विंटल थाई मांगुर मछलियां जब्त कीं। मौके पर ही मछलियों को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन



समाधान दिवस के बाद तहसीलदार नेहा राजवंश, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर, जिला मत्स्य अधिकारी अनिल कुमार व अन्य कर्मचारियों की टीम बनाई गई। अधिकारियों ने बताया कि थाई मांगुर मछली पूर्णत: प्रतिबंधित है, क्योंकि यह न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि जलवायु और जैव विविधता के लिए भी बड़ा खतरा बन चुकी है। एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि थाई मांगुर को अपशिष्ट जल और अत्यंत प्रदूषित स्थानों में पाला जाता है।


इसके सेवन से शरीर में हानिकारक रसायनों और बैक्टीरिया के प्रवेश की आशंका रहती है। इसके अलावा यह मछली तालाबों में अन्य मछलियों और जीवों को खा जाती है, जिससे पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ता है और जल की गुणवत्ता प्रभावित होती है। क्षेत्र के अन्य मछली व्यापारियों और पालकों को सख्त चेतावनी दी है कि वे इस प्रतिबंधित मछली की बिक्री और पालन से दूर रहें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें