फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे पांच खिलाड़ी

Mon, 28 Oct 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पीपरपुर के आसलदेव इंटर कॉलेज के पांच खिलाड़ियों ने मंडलीय टीम में जगह बनाई है। ये खिलाड़ी वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन



ब्लाॅक क्षेत्र के पीपरपुर स्थित आसलदेव इंटर कॉलेज के शिवम चौरसिया ने तीन किमी. दौड़ में तीसरा और पांच किमी. दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी काॅलेज की मांडवी सिंह ने जूनियर बालिका वर्ग में गोला फेंक में पहला स्थान प्राप्त किया। सुरभि ने सीनियर बालिका वर्ग में तीन किमी. दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में श्रेया सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।


सब जूनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद में दीपक यादव ने पहला स्थान व लंबी कूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। ये खिलाड़ी वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानाचार्य डॉ. लाल सिंह, प्रबंधक रवींद्र सिंह, व्यायाम शिक्षिका पूजा यादव, धर्मेंद्र सिंह, रन बहादुर सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें