फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश से पांच कच्चे मकान ढहे, मलबे में दबने से सामान बर्बाद

Thu, 04 Sep 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी/कमरौली। बारिश का कहर कच्चे मकानों पर टूटने लगा है। जिले में पांच कच्चे मकान बारिश के पानी से कमजोर होकर ढह गए। गृहस्थी के साथ रोजमर्रा के सामान भी मलबे में दब गए। राजस्वकर्मी मकान ढहने से हुई क्षति का आकलन करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


अमेठी के डेढ़पसार गांव की विद्या देवी का कच्चा मकान मंगलवार रात को ढह गया। मलबे में अनाज व घरेलू सामान दब गए। परिवार व मवेशी समय रहते बाहर निकल आए। बुधवार सुबह भेटुआ ब्लॉक के सड़िला के आशीष वर्मा, टिकरी के पारसनाथ यादव, सरुवांवा के महेंद्र मौर्य के मकान ढह गए। सभी के घर के सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गए। मकान ढहने की घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मंगाई गई है, दैवीय आपदा के तहत पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा। जगदीशपुर क्षेत्र के गूंगेमऊ में मंगलवार की रात करीब आठ बजे गांव निवासी अरमान का कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। दिन में तेज बारिश हुई थी। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवारजन घर पर मौजूद नहीं थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से मकान की दीवारें भीगकर कमजोर हो गई थीं, जिससे नींव दरक गई और मकान ढह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें