फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में संघर्ष, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंडोरिया में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार रात हुए खूनी संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना में कई राउंड हुई फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंडोरिया निवासी जितेंद्र सिंह और वीर बहादुर सिंह आदि के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चला आ रहा है। इसी को लेकर बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे वीर बहादुर सिंह ने अपने पक्ष के अनूप सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, सौरभ, गौरव तथा छह अज्ञात व्यक्तियों के साथ असलहा, धारदार हथियार, लाठी, डंडे व लोहे की रॉड से जितेंद्र पर हमला कर दिया।
आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए इस दौरान वीर बहादुर पक्ष से कई राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान एक गोली जितेंद्र पक्ष के पिंटू सिंह के सिर के पास से निकल गई। घटना में जितेंद्र पक्ष से संजय सिंह, पिंटू सिंह, अनुज सिंह, जय सिंह व अंशू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद संजय सिंह और जय सिंह की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित जितेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और छह अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों के अनुसार दूसरे पक्ष के भी लोग घायल हुए हैं। सीओ पीयूष कांत राय ने बताया कि पीड़ित जितेंद्र की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें