भादर। अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भादर ब्लॉक के पांच भक्तों को आमंत्रण पत्र मिला है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ की तरफ से भेजे गए आमंत्रण पत्र को बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद अमेठी के जिलामंत्री अभिमन्यु उपाध्याय के नेतृत्व में दहियांवा के भगवानबख्श सिंह, मवैया के श्रीचंद हरिजन, बहादुरपुर के कन्हैयालाल वर्मा, भादर के कैप्टन भानुप्रताप सिंह व राम मूरत मौर्य को सौंपकर अयोध्या पहुंचने का आग्रह किया गया है। आमंत्रण पत्र पाकर भक्तों में खुशी छा गई। इस दौरान जिला सहमंत्री रामसिंह, भादर प्रखंड अध्यक्ष नीरज सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)