फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले मात्र पांच कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिला प्रशासन को शनिवार देर रात एक, दो व तीन नवंबर को अलग-अलग स्थानों से एंटीजन, ट्रूनॉट व रैपिट टेस्ट विधि से स्वास्थ्य विभाग की ओर से संकलित 1,634 लोगों की सैंपलिंग रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में पांच स्थानीय नागरिक के संक्रमित होने तथा 1,6299 की रिपोर्ट निगेटिव मिली।
विज्ञापन

रिपोर्ट में भादर, जामो, भेटुआ, जगदीशपुर व गौरीगंज ब्लॉक के एक-एक स्थानीय नागरिक शामिल हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती नौ संक्रमितों के स्वास्थ में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित क्षेत्र में प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश गठित टीम को संक्रमण मुक्त कार्य करने में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,937 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 2,777 सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 27 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 133 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें