कमरौली में कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाते बच्चे।-संवाद
कमरौली। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा का समापन बृहस्पतिवार को मंगरौरा स्थित खेल मैदान में किया गया। बालक वर्ग की कुश्ती (सब जूनियर) में फिरोज ने प्रथम, कुर्बान ने द्वितीय तथा रंजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर कुश्ती वर्ग 65 किलो भार वर्ग में जाकिर जोगी विजेता रहे। बैडमिंटन जूनियर वर्ग के डबल सेट मुकाबले में कठौरा के विष्णु ने प्रथम और पिंटू ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सीनियर लंबी कूद में जगदीशपुर के योगेंद्र ने बाजी मारी, जबकि विकास गुप्ता उपविजेता रहे।
सब जूनियर कबड्डी में कठौरा टीम विजेता और आरपीएस जगदीशपुर उपविजेता रही। बालिका वर्ग सब जूनियर कुश्ती (43 किग्रा) में कठौरा की अंजू प्रथम और पारो द्वितीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में कठौरा की कांति ने प्रथम और गढ़ा की संगम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में संगम (गढ़ा) विजेता रहीं, जबकि पारो (कठौरा) उपविजेता बनीं।
लंबी कूद में कठौरा की क्रांति ने पहला और कोटवा की अलसबा ने दूसरा स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर नोडल अधिकारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी और सह-नोडल अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।