फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सामान्य ज्ञान में रुचि व निबंध में शशि ने मारी बाजी

Fri, 19 Dec 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 एसपीएन इंटर कॉलेज तिलोई में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत : ​शिक्
विज्ञापन
टिकरिया। मिशन प्रबोधन के अंतर्गत बृहस्पतिवार को एसपीएन इंटर कॉलेज तिलोई में शैक्षिक गोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। शुरुआत संवाद सत्र से हुई। विद्यार्थियों ने विषय आधारित सवाल रखे। शिक्षकों ने सरल भाषा में जवाब देते हुए अध्ययन से संबंधित अवधारणाएं स्पष्ट कीं।
विज्ञापन



सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रुचि यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। कालिंदी दूसरे और आसमीन तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में शशि प्रथम रहीं। सलीहा बानो दूसरे और जाह्नवी तीसरे स्थान पर रहीं। समापन पर प्रधानाचार्य प्रेम कुमार मिश्रा ने कहा कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और अनुशासन सफलता की मजबूत नींव हैं। उन्होंने परीक्षा की तैयारी धैर्य और आत्मविश्वास के साथ करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित कर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें