फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रंजिश में की ताबड़तोड़ फायरिंग, अफरातफरी

Sun, 22 Jun 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शिवरतनगंज क्षेत्र के सेमरौता गांव में शुक्रवार रात मामूली कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। फायरिंग की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई। हमलावर मौके से भाग निकले। शनिवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सेमरौता निवासी हिमांशु अवस्थी ने बताया कि वह शुक्रवार रात भोजन के बाद घर के बाहर टहल रहे थे, तभी गांव के आदित्य तिवारी, मुकेश कुमार बाजपेई, रायबरेली के बछरावां निवासी सलाउद्दीन और ऋषभ सिंह सहित कुछ अन्य लोग चार पहिया वाहन से आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की नीयत से पिस्टल से पांच राउंड फायर किए। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।


हिमांशु ने बताया कि हमले से पहले एक व्यक्ति ने उनके चाचा को फोन कर गांव बुलाने का दबाव बनाया था। कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। पीड़ित पक्ष ने रात में ही थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। शनिवार को काफी दबाव पड़ने पर आखिरकार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि रंजिश में कहासुनी के बाद फायरिंग की बात सामने आई है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें