अमेठी सिटी। दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के चल रहे अभियान के तहत सोमवार को बाजार शुकुल पुलिस ने रस्तामऊ गांव में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 14 बोरियों में सुतली बम, अनार और अन्य पटाखे बरामद किए। मौके पर अमेठी के रायपुर फुलवारी गांव निवासी लाल मोहम्मद को पटाखा बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी अभिनेष कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पटाखे गैर जिले से खरीदकर भंडारण और बिक्री करने की बात स्वीकार की। जांच में पाया गया कि उसके पास पटाखा निर्माण या बिक्री का लाइसेंस नहीं है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर चालान कोर्ट भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।