फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी समेत 21 बीघा फसल जली

Wed, 05 Apr 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस और राजस्व कर्मी।
विज्ञापन
अमेठी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगी आग से एक गृहस्थी समेत करीब 15 बीघे फसल जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों एवं ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका है।थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव धौरहरा में बुधवार को शाॅर्ट सर्किट से सीवान में आग लग गई। इसमें शिव प्रताप सिंह, विजय सिंह, राम मिलन, पुष्पराज, जयदीप सिंह, दिग्विजय सिंह व अभिषेक प्रताप सिंह की 10 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

उधर, रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिसुंडी गांव में हाईटेंशन लाइन से हुई शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में किसान कल्लू मौर्य, जीतलाल मौर्या व राम आसरे गुप्ता की करीब तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। थाना क्षेत्र फुरसतगंज के ब्रह्माणी गांव में भी शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में गांव निवासी विंध्यादीन, राम विलास और राजेश की करीब 10 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

जगदीशपुर के गांव परवेजपुर निवासी राजेश सिंह की 10 बिस्वा गेहूं की फसल शॉर्ट सर्किट की भेंट चढ़ गई। अमेठी तहसील के गांव नगरडीह में अज्ञात कारणों से लगी आग में रामफेर की 10 बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। सेमरा गांव में भी भरत दास की गेहूं की फसल जल गई। वहीं, मंगलवार की रात भेंवई गांव निवासी मधु गुप्ता के छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें उनकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना के कादूनाला परिक्षेत्र में भी बुधवार को आग लग गई। आग से एक वनरोज की झुलसकर मौत हो गई। कस्थुनी पूरब गांव में भी शार्ट सर्किट से गांव निवासी लल्लू सिंह, नईम, अरविंद, प्रवीण सिंह, अजय सिंह व बृजभान सिंह की छह बीघा फसल जल गई। नाथूपुर गांव निवासी राम कुमार व सजीवन का आवासीय कच्चा मकान भी जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों एवं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। संबंधित हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार तहसील प्रशासन को उपलब्ध कराने में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें