फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक में लगी आग, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। जगदीशपुर कस्बे में रोडवेज बस स्टॉप के समीप स्थित एचडीएफसी बैंक में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से बैंक के भीतर जमा धुआं व गैस के भरने से खिड़कियों के शीशे चटककर टूटने लगे। इसके बाद जब धुएं का गुबार बाहर निकलने लगा तब आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। आसपास के लोग दौड़कर बैंक के नीचे बैठे एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड को आग की जानकारी दी तब उसने बैंक के अफसरों को फोन पर सूचित किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बस स्टाप के समीप स्थित बिहारी लाल वैश्य के मकान में एचडीएफसी बैंक संचालित है। शनिवार सुबह करीब पौने छह बजे लोगों ने बैंक की खिड़की में लगे शीशे के चटकने की आवाज सुनी। बाहर निकलकर देखा तो बैंक की खिड़कियों से काले धुएं का गुबार निकल रहा था। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और बैंक के नीचे लगे एटीएम में बैठे सिक्योरिटी गार्ड विष्णु को इसकी जानकारी दी।
गार्ड ने बैंक में आग लगने की सूचना शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कौशल को देते हुए फायर स्टेशन समेत पुलिस कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने पहले बैंक के विद्युत कनेक्शन की सप्लाई कटवाने के बाद दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैंक में आग लगने से बैंक के फर्नीचर, प्रिंटर, छत की फाल सीलिंग, एसी, पंखे आदि जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

अग्निकांड से करीब 10 लाख रुपये के सामान नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक के भीतर भरे कालिख और पानी से अंदर जाना संभव नहीं हो पा रहा है। सफाई कराई जा रही है। कहा कि बैंक से नामित जांच टीम आने के बाद सही नुकसान के आकलन का पता चल पाएगा। बताया कि बैंक में रखा गया कैश सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें