फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाई व पिता समेत नौ मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले से भेजे गए कोरोना संदिग्धों के सैंपल में नौ की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिले लोगों में इन्हौना के दो सगे भाई व उनके पिता तथा शहर के चौक निवासी दंपति भी शामिल हैं। संक्रमितों में सात स्थानीय हैं तो दो की ट्रेवल हिस्ट्री है। सभी को असैदापुर के लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराते हुए शासन के प्रोटोकाल के तहत बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले चार सौ से अधिक कोरोना संदिग्धों के सैंपल पिछले 14 व 15 जुलाई को जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजे थे। इनमें से 61 की रिपोर्ट शुक्रवार देर रात जिला प्रशासन को मिली। रिपोर्ट में 52 लोग निगेटिव तो नौ पॉजिटिव मिले।
पॉजिटिव मिले लोगों में अमेठी के कटरा राजा हिम्मत सिंह व गौरीगंज के संभावा की एक-एक महिला तथा बाजार शुकुल के महोना पश्चिम व मुसाफिरखाना के कस्बा मुसाफिरखाना के एक-एक युवक शामिल हैं। इनके अलावा सिंहपुर ब्लॉक के इन्हौना निवासी एक अधेड़ व उसके दो युवा पुत्र तथा गौरीगंज के चौक बाजार निवासी युवा दंपति भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रशासन के अनुसार, पॉजिटिव मिले लोगों में दंपति की ट्रेवल हिस्ट्री है तो अन्य स्थानीय हैं।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के तत्काल बाद पॉजिटिव मिले सभी नौ मरीजों को शहर के असैदापुर स्थित लेवल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। संक्रमित मिले मरीजों के गांव व मोहल्लों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए राहत व बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 338 पॉजिटिव मिल चुके हैं जिनमें से 313 ठीक तो एक की मृत्यु हो चुकी है। जिले में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 24 है।
ग्राम पंचायत अधिकारी हैं पॉजिटिव युवक
बाजार शुकुल। महोना पश्चिम कस्बे में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक ग्राम पंचायत अधिकारी है। उसकी पोस्टिंग जगदीशपुर ब्लॉक में है। इनके पास अलीनगर, भीखनपुर, कटेहटी, पिछूती, मटियारी कला समेत 5 ग्राम पंचायत का प्रभार है।
ग्राम पंचायत अधिकारी के पॉजिटिव मिलने के बाद कस्बे को सील कर उसके परिवार के 12 सदस्यों को सीएचसी जगदीशपुर भेजकर सैंपलिंग कराते हुए सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे महोना कस्बे को सैनिटाइज कराया गया। ग्राम प्रधान की ओर से साफ-सफाई भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें