फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमेठी में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान; वजह का पता नहीं

Fri, 01 Nov 2024 10:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में देर रात इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लग गई। फायर कर्मियों ने दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग से 10 लाख से अधिक का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
fire in electronic showroom - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी जिले के मुसाफिरखाना इलाके में बृहस्पतिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकानदार का करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

मुसाफिरखाना कोतवाली इलाके के कस्बा इसौली रोड पर मोहम्मद इरफान का इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है। जिसमें वो पंखे, केबल और इलेक्ट्रिक सामानों का व्यवसाय करते हैं। देर शाम इरफान दुकान बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन


देर रात करीब 12 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटों को निकलता देख आसपास के दुकानदारों ने इरफान को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही इरफान मौके पर पहुंचे और किसी तरह आसपास के लोगों की मदद से शटर को उठाया और देखा तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

 
विज्ञापन

आग से दुकानदार का करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पूरे मामले पर मुसाफिरखाना एसएचओ विवेक सिंह ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें