फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: केबल में लगी आग, दो घंटे बिजली ठप

Tue, 13 Jun 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। काजिमगंज मोहल्ले में रविवार की रात करीब नौ बजे ट्रांसफार्मर के बगल में रखे कूड़े में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बिजली केबल को भी आगोश में ले लिया। इससे दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर में आग लगने पर लोगों ने सबसे पहले पावर हाउस जायस को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही विभाग ने सप्लाई बंद कर दी, तब स्थानीय लोगों व फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान लगभग दो सौ घरों की विद्युत सप्लाई बाधित रही। इस दौरान भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। स्थानीय आशीष सोनकर ने बताया कि कस्बे में कई जगह ट्रांसफार्मर खुले में रख हुए हैं। अभी हाल ही में एक युवक खरका मोहल्ले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर झुलसा गया था।


शकील ने बताया कि ट्रांसफार्मर के केबल में लगी आग से लगभग दो सौ परिवार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बिजली सप्लाई बाधित होने से घर की महिलाएं व बच्चे भीषण गर्मी से परेशान रहे। अधिशाषी अभियंता महेश पांडेय ने बताया कि ट्रांसफार्मर के केबल में आग लगी थी। लेकिन, जल्द ही सप्लाई बहाल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें