फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उर्जा निगम ने 275 कनेक्शन काटे, 17 लोगों पर एफआईआर

Sat, 19 Oct 2024 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी में बिजली बिल की जांच करते ऊर्जा निगम की टीम।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विद्युत विभाग ने शुक्रवार को जिले के गौरीगंज, अमेठी और तिलोई क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 275 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। वहीं 17 लोगों पर अवैध तरीके से बिजली उपभोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही 42 लाख 85 हजार रुपये बकाया बिजली बिल जमा कराया गया। गौरीगंज वितरण खंड के पहाड़पुर फीडर के अंतर्गत गांव हल्लहा और कौहार फीडर के गांव राजापुर कौहार में अधिशासी अभियंता अभिषेक सचान ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। राजापुर कौहार गांव में दो लोग बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग करते पकड़े गए। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं, हल्लाह गांव में चार लोग के कनेक्शन काटे जाने के बाद भी अवैध तरीके से बिजली का उपभोग करते मिले। इनके खिलाफ भी विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसके अलावा बकाएदारों से एक लाख 85 हजार का बकाया वसूल किया गया।
विज्ञापन

अमेठी विद्युत वितरण खंड की ओर से कई जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाएदारों के 85 विद्युत कनेक्शन काटे गए। यहां पांच लोग बिना कनेक्शन के बिजली का उपभोग करते पाए गए। इन लोगों के खिलाफ विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस क्षेत्र से 25 लाख रुपये बकाया राजस्व वसूला गया है। टीम में अधिशासी अभियंता रोहित सिंह, एसडीओं लालजी यादव, जेई कुलदीप कुमार शामिल रहे।
तिलोई तहसील क्षेत्र में विद्युत विभाग ने सातनपुरवा, पीढ़ी, फुरसतगंज, जायस टाउन, चेतर बुजुर्ग, मोहनगंज में विद्युत चेकिंग की। विद्युत उपखंड तिलोई के अधिशासी अभियंता सतेंद्र पांडेय के नेतृत्व में टीम ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत 188 बकाएदारों से 16 लाख रुपये बिल की वसूली की। इस दौरान क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में लंबे समय से बकाया न जमा करने पर 190 विद्युत उपभोक्ता के कनेक्शन काटे गए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि विद्युत चोरी के आरोप में छह उपभोक्ताओं पर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें