अमेठी सिटी। अमेठी कस्बे में बुधवार को अग्निशमन सिलिंडर रीफिल करते समय अचानक फट गया। हादसे में दुकानदार घायल हो गया, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के प्रतापगढ़ रोड स्थित बाईपास के पास संजय पांडेय की फायर अग्निशमन सिलिंडर रीफिलिंग व बिक्री की लाइसेंस प्राप्त दुकान है। बुधवार को संजय पांडेय एक पुराने अग्निशमन सिलिंडर को रीफिल करने के बाद नोजल चेक कर रहा था।
तभी अचानक विस्फोट हो गया। घायल संजय को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल हादसे में कोई जनहानि नहीं होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।