फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शॉर्ट सर्किट से दुकान व गोदाम में लगी आग

Wed, 03 Sep 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मोहनगंज कस्बा ​स्थित बैटरी की दुकान में लगी आग से जला सामान। स्त्रोत : स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के भेलाई कला गांव निवासी हनुमान मौर्य की कस्बे में स्थित बैटरी सर्विस की दुकान और गोदाम में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड के दो वाहनों की मदद से कर्मियों व स्थानीय लोगों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान और गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल गया।
विज्ञापन



हनुमान मौर्य ने बताया कि सोमवार शाम वह दुकान और गोदाम बंद कर घर चले गए थे। करीब रात दो बजे पड़ोसी मोनू ने दुकान से धुआं निकलते देखा तो उन्हें और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हनुमान मौर्य ने बताया कि आग से करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान और गोदाम में रखीं बैटरियां, उपकरण और अन्य सामान जल गया।


हल्का लेखपाल अनूप सिंह ने कहा कि घटना की जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना सामने आई है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें