फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गेहूं के खेत में लगी आग, बुझाने में मां व दो बेटियां झुलसीं

Wed, 02 Apr 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। अचकवापुर कनू गांव में सोमवार को बिजली के तार से गिरी चिंगारी से किसान शीतला प्रसाद की गेहूं की फसल में आग लग गई। आग बुझाने में किसान की बहू व दो पोतियां झुलस गईं। उधर, नरायनपुर गांव में मंगलवार दोपहर आग से किसान अंबिका मिश्रा की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन



किसान शीतला प्रसाद के मुताबिक उनके खेत के ऊपर से गुजरे ढीले तारों के तेज हवा से आपस में टकराने से गिरी चिंगारी से गेहूं में आग लग गई। खेत से धुंआ उठता देख गुहार लगाते हुए मौके पर पहुंचे और परिवार के साथ आग बुझाने में जुट गए, लेकिन जब तक आग बुझा पाते तब तक कटाई कर खेत में रखी आठ बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि, दूसरे किसानों की खड़ी फसल तक आग फैलने से रोक लिया। आग बुझाने में बहू मनोरमा व दो पोतियां काजल व सेजल झुलस गईं। तीनों का उपचार कराया गया। शीतला प्रसाद वर्मा ने बताया कि आग से करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी हल्का लेखपाल को दी गई है।


उधर, मंगलवार दोपहर संग्रामपुर-लोहिया नगर मार्ग के किनारे नरायनपुर गांव में किसान अंबिका मिश्रा के गेहूं खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक चार बिसवा फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। किसान अंबिका ने बताया कि अज्ञात कारणों से सड़क किनारे की तरफ से फसल में आग लगी है। करीब आठ हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें