फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग

Tue, 04 Nov 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर कस्बे में रेडीमेट कपड़े की दुकान में लगी आग। स्त्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जगदीशपुर। कस्बे की मुख्य बाजार में रविवार रात शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटों ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


जगदीशपुर निवासी उमेश कौशल ने बताया कि वह रमणीक सिंह की इमारत के दूसरे तल पर किराये पर दुकान लेकर रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करते हैं। बताया कि रविवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब दो बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा तो उन्हें सूचित किया।


जब दुकान का शटर खोला गया तो अंदर से आग और धुएं का गुबार निकलने लगा। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन सकरी गली होने के कारण टीम को आग बुझाने में कठिनाई हुई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान में रखे रेडीमेड कपड़े, फर्नीचर और बिजली से जुड़ा सारा सामान जल चुका था। आग बुझाने के दौरान नीचे तल पर स्थित राजकुमार की किराना दुकान में पानी भर जाने से हजारों रुपये का सामान खराब हो गया।
विज्ञापन




थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट पाया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें