फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग

Tue, 18 Aug 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुंशीगंज में दुकान में लगी आग को बुझाते लोग । सोशल मीडिया
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज निवासी बृजलाल कश्यप की मुसाफिरखाना रोड स्थित निखिल लाइट दुकान में सोमवार को अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर मुंशीगंज थाने की पुलिस भी पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस के प्रयास से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन



दुकान में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग उपकरण और अन्य सामान रखा था। अचानक भीतर से धुआं निकलने के बाद कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। इलेक्ट्रिक सामान अधिक होने से आग तेजी से फैल गई। चौराहे पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आसपास की दुकानों के लोग भी मदद के लिए पहुंच गए।

काफी प्रयास के बाद आग नियंत्रित हुई। दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जल गया। प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। दुकान मालिक ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें