फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मकान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुसाफिरखाना क्षेत्र के हड़गड़वा गांव में शनिवार दोपहर छप्पर के मकान में अचानक आग लग गई। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके, लेकिन तब तक पांच लोगों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुकी था। आग में गांव के निजाम, किस्मतुल, मोमीना, अख्तर व कयूम का मकान पूरी तरह जल गया। आग में सब कुछ जल जाने से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया। तहसीलदार श्रद्धा सिंह ने कहा कि रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दी जाएगी। पीड़ित परिवारों को ठंड से बचाव के लिए कंबल, कपड़ा, भोजन आदि की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें