फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में मिले दस कोरोना संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में दस लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले। डीएम ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान व सैंपलिंग करने का निर्देश दिया है। इसके साथ जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 98 हो गई है।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग स्थानों से लिए गए एंटीजन, ट्रूनॉट व आरटीपीसीआर विधि के 2,280 सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार देर रात जिला प्रशासन को मिली। रिपोर्ट में बहादुरपुर ब्लॉक के दो, भेटुआ, गौरीगंज, जामो, मुसाफिरखाना व जगदीशपुर ब्लॉक के एक-एक तथा बाजार शुकुल ब्लॉक के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने पहले से गठित टीमों को सक्रिय करते हुए संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर सैंपलिंग करने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,579 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सनमें से 3,445 लोग उपचार के बाद सही हो चुके हैं। संक्रमित में 36 की मौत हो चुकी है। 98 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें