फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला बाजारी में दो आलू व्यवसायी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन के दौरान खाद्य वस्तुओं की हो रही काला बाजारी पर जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अख्तियार किया है। शुक्रवार को अमेठी के आलू मंडी में अफसरों ने छापामारी की तो दो आढ़ती निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर आलू की बिक्री करते मिले। दुकान पर आलू की जमाखोरी पाई गई। दुकान को सीज करने के साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर उनका चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान बाजारों व मंडियों में व्यापारियों की ओर से मंहगे दामों में की जा रही खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम लगाने के लिए डीएम अरुण कुमार ने संबंधित एसडीएम व सीओ को छापामारी का निर्देश दिया है। अमेठी में आलू व्यवसाईयों की ओर से मंहगे दामों पर आलू की बिक्री की शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम योगेंद्र सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार एसके मिश्र व खाद्य निरीक्षक प्रतिभा सिंह गांधी चौक स्थित आलू मंडी पहुंचे और अलग-अलग आढ़ती से थोक आलू का भाव पूछते हुए खरीदने की बात कही।
इस पर व्यवसाई की ओर से निर्धारित दर 80 रुपये पसेरी (एक पसेरी में पांच किलो) की बजाए 100 रुपये पसेरी बताया गया। नायब के फोन पर कुछ दूर पर मौजूद अमेठी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों के गोदाम में आलू की जमाखोरी भी पाई गई। टीम की ओर से छापामारी के दौरान शहर के गंगागंज निवासी आलू के आढ़ती मोहम्मद फारूख व मोहम्मद वसीम की गोदाम को सील कर दिया गया। अमेठी पुलिस दोनों को थाने लाई जहां टीम में शामिल खाद्य निरीक्षक प्रतिभा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ काला बाजारी तथा जमाखोरी करने का केस दर्ज कर उनका चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

ओवर रेटिंग पर होगी कार्रवाई : सीओ
सीओ पीयूष कांत राय ने बताया कि किसी भी खाद्य सामाग्री की ओवर रेटिंग पाए जाने पर थोक व फुटकर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सादे कपड़ों में पुलिस व प्रशासन की टीम दुकान व ठेला व्यापारियों से ऐसी सामग्री खरीदने भेजी जाएगी।
नीलाम होगी सील की गई आलू
एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि अमेठी में शुक्रवार को सील की गई गोदाम में रखी आलू नीलाम कराई जाएगी। कहा कि आलू खराब होने वाली खाद्य सामाग्री की श्रेणी में आती है। एसडीएम को दोनों गोदाम में रखी आलू की नीलाम कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें