फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। थाना क्षेत्र मुसाफिरखाना के गांव गाजनपुर दुवरिया निवासी सरोज कुमार सिंह ने अपनी पुत्री पिंकी की शादी 15 जून वर्ष 2019 को जामो थाना के गांव भवानीगढ़ निवासी जगत बहादुर के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। उनकी मांग पूरी नहीं होने पर वह लोग आए दिन पिंकी को मारते पीटते थे।
विज्ञापन

सोमवार रात प्रताड़ना से आजिज पिंकी ने साड़ी के सहारे अपने कमरे के पंखे में फांसी लगा ली। इसी बीच ससुरालीजनों की नजर उस पर पड़ी तो वह उसे फांसी के फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए। वहां से चिकित्सकों ने एसे जगदीशपुर सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया।
वहां भी इलाज नहीं होने की दशा में परिवारीजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिंकी के पिता सरोज कुमार की तहरीर पर जामो पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें