फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी मिलने पर 13 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। पावर कॉर्पोरेशन इन दिनों बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया है। स्थानीय अफसरों की ओर से नरमी बरतने के चलते विजलेंस टीम भी सक्रिय कर दी गई है। टीम ने बृहस्पतिवार को जामो थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापे मारकर 13 लोगों को बिजली चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम की ओर से संबंधित थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों के निर्देश पर पिछले दो दिनों से विजलेंस टीम जिले में छापे मार रही है। टीम ने बुधवार को जहां थाना क्षेत्र अमेठी, संग्रामपुर व गौरीगंज के गांवों में छापामारी कर सात के खिलाफ केस दर्ज कराया था वहीं बृहस्पतिवार को जामो थाना क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाया था।
बृहस्पतिवार को जामो बाजार स्थित नहर किनारे बनी दुकानों पर छापामारी की तो विनोद कुमार, दल बहादुर, राकेश कुमार, गुलजार, राधेश्याम, हरिशंकर मिश्र, अरविंद कुमार बाल्मीकि, नन्हेलाल बाल्मीकि की दुकानों में चोरी से बिजली का उपयोग पाया गया। रेसी गांव निवासी छोटेलाल मौर्य के घर में भी चोरी से बिजली का उपयोग पाया गया।
विज्ञापन

यहां से निकली टीम जामो थाना क्षेत्र के ही गांव रिछौरा कटारी पहुंची तो रामचंद्र, अरविंद सिंह उर्फ खुद्दू, समरजीत के व्यवसायिक मुर्गी फार्मों पर भी चोरी से बिजली का उपभोग पाया गया। रिछौरा के गांव दत्तनपुर रिछौरा निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह के घर पर भी चोरी से बिजली जलती मिली।
टीम ने इस सभी 13 लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में भारतीय विद्युुत अधिनियम के तहत तहरीर दी है। इन लोगों से जुर्माना वसूली के लिए संबंधित एक्सईएन को रिपोर्ट भेज दी गई है। छापे में निरीक्षक कमलेश्वर व प्रकाश चंद्र समेत कई कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें