फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। करीब एक वर्ष से चल रही मेडिकल कॉलेज स्थापना की कवायद को जल्द मूर्तरूप दिया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अमेठी सांसद स्मृति ईरानी को भेजे गए पत्र में दी है। पत्र मिलने के बाद स्मृति ईरानी ने स्वास्थ्य मंत्री को यह निर्णय लेने के लिए धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

अमेठी में मेडिकल कॉलेज स्थापना की कवायद पिछले करीब एक वर्ष से चल रही है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए जिला मुख्यालय से सटे रोंहसी बुजुर्ग व बाद में तिलोई तहसील क्षेत्र में भूमि आवंटित की जा चुकी है। एक वर्ष से चल रही इस कवायद को बीच में तब झटका लगा था जब कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह की ओर से विधान परिषद में उठाए गए एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा था कि फिलहाल अमेठी में मेडिकल कॉलेज खोलने का कोई प्रस्ताव शासन के पास लंबित नहीं है।
इस बात को लेकर कांग्रेसियों ने खासी हाय तौबा भी मचाई थी। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की ओर से 17 मार्च को केंद्रीय वस्त्र मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी को भेजे गए पत्र में मेडिकल कॉलेज खोले जाने को मंजूरी देने की बात कही गई है। डॉ. हर्षवर्धन का पत्र मिलने के बाद स्मृति ने उन्हें पत्र भेजकर धन्यवाद भी दिया है। बृहस्पतिवार को दोनों पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें