फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मामूली विवाद में अलग-अलग गांवों में मारपीट, 17 घायल

Fri, 24 May 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के बुधवार को अगल अलग गावों में हुए विवाद में हुई लाठी डंडों से मारपीट में 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

मोहनगंज थानाक्षेत्र के विंध्यासेवक मजरे भगीरथपुर गांव निवासी तौफीक व मुमताज के बीच रंजिश को लेकर बुधवार को मारपीट हो गई। विवाद में एक पक्ष की सालिया बानो(10), रेहाना बानो (40), तौफीक अहमद (65), जहीर अहमद(40), निसार अहमद (45),वसील अहमद (22) व नूरजहां (62) को गंभीर चोटे आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से मुमताज अहमद (29), खलीलुन निशा(55) तथा इरशाद अहमद (24) को चोटे आई। जिसमें एक पक्ष से तौफीक व जहीर तथा दूसरे पक्ष से इरशाद अहमद की हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दूसरी घटना पूरे महान्दा मजरे कमई में भी भूमि विवाद को लेकर हुई है। यहां भी दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष से सहनाज बानो ( 30), ताहिन बानो (28) घायल हुए है दूसरे पक्ष से सिराज अहमद (45), अंजुम बानो (23), समीरा बानो (21), फिजा बानो (17) तथा एरूलनिशा (40) को चोटें आई। एरुल निशा को काफी गंभीर चोटे आने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

तीसरी घटना बिबियापुर नवावा में मामूली विवाद हुई मारपीट में सगीर अहमद (30) को चोटें आई है। तीनों घटनाओं के बाद पीड़िताें ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने सभी घटना की पुष्टि करते हुए बताएं कि मारपीट की घटना में घायलों को चिकित्सा परीक्षण के लिए सीएचसी तिलोई भेजा गया है रिपोर्ट के आधार पर सभी मामलों में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें