फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मांगों पर अड़े परिजन, लाइनमैन के शव का अंतिम संस्कार से इन्कार

Fri, 24 May 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। क्षेत्र के पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र के रामगढ़ फीडर के गांव शनिचरा में विद्युत लाइन पर कार्य करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देरशाम पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने मुआवजे के साथ दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। घर पर ही शव रखकर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव बेलखरी निवासी राजकुमार (35) पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र पर बतौर संविदा लाइनमैन कर्मी के रूप में तैनात थे। बुधवार को विद्युत उपकेंद्र के रामगढ़ फीडर के गांव शनिचरा में मरम्मत कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन

करीब 12 बजे उपकेंद्र के विद्युत कर्मियों की माने तो संविदा लाइनमैन शट-डाउन लेकर लाइन पर कार्य करते समय अचानक हाई टेंशन लाइन में आए करंट की चपेट में आने से झुलस गए। इलाज के दौरान राजकुमार की लखनऊ में मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम जब शव घर पहुंचा तो परिजन ने शव को रखकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को मांग पत्र दिया है। आश्रितों को 7.50 लाख रुपए नकद भुगतान, कार्यालय से संबंधित मृतक के परिवार के पाल्य को नियमित नौकरी, ईपीएफ की धनराशि का त्वरित भुगतान, 10 लाख रुपए का अतिरिक्त अनुदान का लाभ एवं विभाग द्वारा की गई लापरवाही की जांच कर दोषियों खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस समझाने का प्रयास किया, लेकिन नतीजा नहीं निकला। जिला मुख्यालय पर मृतक के परिजनों को बुलाकर अधिकारियों ने बात की थी, लेकिन घर पहुंचने के बाद परिजनों ने लिखित रूप से मांग पूरी होने का आश्वासन मांगने लगे।
प्रभारी निरीक्षक श्रीराम ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। विभाग के अफसर मौके पर मौजूद हैं। बताया कि परिजन किसी का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद कल शव का अंतिम संस्कार होगा।
परिवार के सामने आर्थिक संकट
बेलखरी निवासी गया प्रसाद के चार बेटे रामसेवक, रामकुमार राजकुमार और शिवकुमार अलग-अलग रहते हैं। मृतक संविदा कर्मी लाइन मां तीसरे नंबर का बेटा था। पिता राजकुमार के साथ ही रहते थे। मृतक की पत्नी सीमा देवी, 16 वर्षीय बेटा पवन कुमार, 13 वर्षीय सत्यम और 11 वर्षीय शुभम हैं। मृतक संविदा कर्मी लाइनमैन अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गया प्रसाद के पास मात्र 15 विश्व भूमि है। जिसमें मृतक संविदा कर्मी करीब चार विश्व से अधिक भूमि नहीं हिस्से में आ रही है। ऐसे में परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है।
शटडाउन के बाद कैसे आया करंट, उठे सवाल
मृतक संविदा कर्मी लाइनमैन का शव घर आने के बाद घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं उठ रही हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब शटडाउन लेकर कार्य हो रहा था, तो उस लाइन पर करंट कैसे आया। यह विभाग की लापरवाही है या जानबूझकर किया गया है। ग्रामीणों ने सहकर्मियों पर भी सवाल उठाया और इस मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है।

चल रही बात, परिवार को दिलाई जाएगी मदद
जेई पंकज सिंह ने बताया कि मृतक के आश्रितों को संविदा की संबंधित बेसिल कंपनी ने सात लाख रुपए दिए जाने एवं सुरक्षा निधि से पांच लाख रुपए, तथा एक आश्रित को संविदा नौकरी दिए जाने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। विभाग के सक्षम अधिकारी मौके पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें