फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कोटे के चयन को लेकर पंचायत भवन में मारपीट

Thu, 29 May 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। बहोरखा स्थित पंचायत भवन में बुधवार को कोटे के चयन को लेकर बैठक के दौरान दो पक्षों में हाथापाई हो गई। हंगामे के चलते कोरम न होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन



सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत रिक्त चल रही बहोरखा गांव के कोटे की दुकान के लिए विक्रेता का चयन करने के लिए बुधवार को बैठक हुई। इसमें एडीओ आईएसबी मनीराम सरोज ने चयन के मानक पढ़कर सुनाए, लेकिन कोई प्रत्याशी तय मानकों पर खरा नहीं उतरा। इसी दौरान कोटेदार बनने का दावा करने वाले दो लोगों के समर्थकों में हाथापाई शुरू हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी और इंस्पेक्टर विवेक सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।


एडीओ पंचायत राम दीन ने बताया कि कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित की गई है। 20 कार्य दिवस के भीतर पुनः बैठक होगी। इधर, उमाशंकर पांडेय ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान ने उन पर वाहन चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की। हालांकि इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने इसे निराधार बताते हुए सिर्फ कहासुनी की बात स्वीकार की है। गांव में अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें