जामो (अमेठी)। थाना क्षेत्र के अमरबोझ मजरे बरौलिया गांव रविवार को सुबह जमीन विवाद में शिवकुमार सिंह व अनिल पक्ष में शुरू हुई कहासुनी देखते-देखते लाठी-डंडों से मारपीट में तब्दील हो गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले की सूचना पर पुलिस को दी
। जब तक बीच-बचाव होता एक पक्ष से शिवकुमार सिंह, आशुतोष सिंह, सत्यम सिंह, आलोक सिंह और दूसरे पक्ष से अनिल सिंह, अरुण प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह घायल हो गए।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अनिल सिंह की हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उपचार के बाद शिवकुमार सिंह व विजय प्रताप सिंह ने तहरीर देकर एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।