फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बुखार का प्रकोप, हर दूसरा मरीज पीड़ित

Wed, 03 Sep 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में मरीजों का इलाज करते बालरोग विशेषज्ञ। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाला हर दूसरा मरीज बुखार से पीड़ित है। मंगलवार सुबह ओपीडी, पैथोलॉजी हो या परचा काउंटर, सभी जगह मरीजों की भीड़ दिखी। ओपीडी में मरीजों की संख्या करीब 1200 पार रही।
विज्ञापन



कभी बारिश व कभी उमस के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में 1285 नए मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 615 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय व डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि मौसम के कारण बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। वायरल बुखार ठीक होने में एक सप्ताह का समय लग रहा है। जांच कराई जा रही है, जिसमें प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत ज्यादा मिल रही है।


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक उज जमा ने बताया कि बुखार से पीड़ित बच्चे ज्यादा मिल रहे हैं। इसके अलावा दूषित पानी में जाने से फोड़े फुंसी से भी पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। कहा कि अभिभावकों को बच्चों के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने से दवाओं की खपत बढ़ गई है। अस्पताल की फार्मेसी से प्रतिदिन 5000 पैरासिटामॉल टैबलेट व 2500 से 3000 एंटी बायोटिक दवाएं मरीजों को वितरित की जा रही है। इसके अलावा अन्य दवाएं भी औसतन दिनों से ज्यादा बांटी जा रही हैं।


सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि बुखार संग अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज ज्यादा होने से दवाओं की खपत बढ़ी है। अस्पताल में दवाएं पर्याप्त हैं। मरीजों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए चिकित्सकों व कर्मियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें