फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फाइनल में पहुंची फजील-11 और सलमान-11 टीम

Thu, 12 Feb 2026 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। पूरे गुलाम हैदर गांव में पीजीएच हैंड्रम नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बुधवार रात चार मुकाबले खेले गए। फजील-11 और सलमान-11 ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

पहला क्वार्टर फाइनल मैच पूरे मलिक और सलमान-11 के बीच पांच-पांच ओवर का खेला गया। सलमान-11 ने पांच विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए। पूरे मलिक की टीम चार ओवर में ही ढेर हो गई। दूसरा क्वार्टर फाइनल कोटिया और बनकेपुर टीम के बीच हुआ, जिसमें कोटिया ने 10 रन से रोमांचक जीत हासिल की।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पूरे चितई और फजील-11 के बीच खेला गया, जिसमें फजील-11 ने कड़े संघर्ष के बाद जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल सलमान-11 और पूरे जोरई के बीच हुआ। पूरे जोरई टीम ने पांच ओवर में 32 रन बनाए। सलमान-11 टीम ने दूसरे ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान विश्वनाथ यादव, यूसुफ मास्टर, जाहिद उल्ला, इंतजार अहमद, आतिफ, आरिफ, एहसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें